Aadhaar Card Mobile Number Change Online-
Aadhaar Card Mobile Number Change Online घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर करें अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट करना हो गया जरूरी :- UIDAI के नए नियमों के अनुसार आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना आवश्यक कर दिया गया है. दरअसल कई लोगों के आधार कार्ड बचपन में बनाए गए थे, जहां पर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं होते हैं या फिर आधार कार्ड में माता-पिता या किसी रिश्तेदार के मोबाइल नंबर जुड़े हुए होते हैं, या मोबाइल नंबर बंद हो जाते हैं. ऐसे में अब UIDAI ने आधार कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध कराई है. यहां हम Aadhaar Card Moblie Number Change/Update करने की स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रोसेस बताने वाले हैं.
How To Update Mobile Number In Aadhaar Card?
भारत में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है. सभी सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड को वेरीफाई किया जाता है. जिसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड में रजिस्टर्ड होना चाहिए. आधार कार्ड से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर आपकी जानकारी को वेरीफाई किया जाता है. अगर आप आधार कार्ड में किसी भी तरह के विवरण को अपडेट करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना जरूरी है.
UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़ी जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस आदि जानकारियों को अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है, ऐसे विवरणों को अपडेट करने के लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए. अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपको अपने नजदीकी आधार कार्ड सेवा केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना होगा. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा नहीं दी गई है.
Process To Change The Mobile Number In Aadhaar Card
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता है. इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर आना होगा. अगर आप आधार सेवा केंद्र पर लगने वाली लाइनों से बचना चाहते हैं, तो यहां पर हम आपको अपॉइंटमेंट बुक करने की प्रोसेस बता रहे हैं, जहां पर आप अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, और उस समय पर जाकर आप अपने मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं.
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए Appointment कैसे बुक करें?
- Aadhaar Card Mobile Number Change के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका डायरेक्ट लिंक दिया गया है. Click Here
- वेबसाइट के होम पेज पर Get Aadhaar सेक्शन में Book An Appointment विकल्प पर क्लिक करें.
- इसके बाद अगले पेज में अपने सिटी का नाम डालकर Proceed To Book Appointment पर क्लिक करें.
- आधार अपडेट के लिए आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर Generate OTP पर क्लिक करें.
- दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर भेजे गये ओटीपी को वेरीफाई करें.
- अगले पेज में आपको Aadhaar Card Mobile Number Change Appointment का फॉर्म मिलेगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारियों को सही से भरे और अंत में सबमिट कर दें.
- इसके बाद आपको Appointment Receipt डाउनलोड कर लेनी है.
- इस तरह से आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर मैं अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. बुक की हुई तारीख एवं समय पर आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना है और अपनी मोबाइल नंबर को अपडेट करा देना है.